वर्ष 2026 में भाद्रपद अमावस्या 11 सितंबर को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि का प्रारंभ 10 सितंबर को प्रातः 10 बजकर 33 मिनट पर होगा और इसका समापन 11 सितंबर को सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर होगा।
पंचांग के अनुसार साल 2026 में भाद्रपद पूर्णिमा 26 सितंबर को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि का आरंभ 25 सितंबर 2026 की रात 11:06 बजे होगा और इसका समापन 26 सितंबर 2026 की रात 10:18 बजे होगा। उदयातिथि की मान्यता के अनुसार व्रत, पूजा और धार्मिक अनुष्ठान 26 सितंबर 2026 को करना शुभ रहेगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। इसे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। मथुरा, वृंदावन, गोकुल और द्वारका सहित देशभर के कृष्ण मंदिरों में इस दिन विशेष पूजा, भजन, कीर्तन और धार्मिक आयोजन होते हैं।