• +91-7023509999
  • 0294-6622222
  • info@narayanseva.org
  • होम
  • स्मार्ट विलेज
Service of oppressed humanity

हम उपचार करते हैं। हम प्रशिक्षण देते हैं। हम सेवा करते हैं।

दीन-हीन, असहाय, जरूरतमंद और दिव्यांग लोगों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है।

स्मार्ट विलेज के बारे में

नारायण सेवा संस्थान का “स्मार्ट विलेज” राजस्थान के प्रसिद्ध झीलों के शहर उदयपुर के पास स्थित है, जहाँ हजारों दिव्यांग लोगों को एक नई जिंदगी प्रदान की जाती है। पद्मश्री से सम्मानित परम पूज्य कैलाश जी ‘मानव’ द्वारा स्थापित इस संस्थान का उद्देश्य दिव्यांगजनों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

संस्थान में दिव्यांगजनों की निःशुल्क सुधारात्मक सर्जरी के साथ-साथ उन्हें मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर और सिलाई का कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि वे आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़े होकर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। आज यह संस्थान दुनिया के उन चुनिंदा केंद्रों में शामिल है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में सेरेब्रल पाल्सी की सुधारात्मक सर्जरी की जाती हैं।

संस्थान रोगियों के उपचार के साथ आने वाले परिजनों की देखभाल भी पूरी संवेदनशीलता के साथ करता है। उदयपुर पहुँचने के बाद मरीज और उनके परिचारकों के रहने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का पूरा प्रबंध संस्थान द्वारा निःशुल्क किया जाता है।

Background Image
Ration Distribution
स्मार्ट विलेज
सुविधाएँ

नारायण सेवा संस्थान का आधुनिक स्मार्ट विलेज में दिव्यांगों और जरुरतमंद लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, पुनर्वास, कौशल प्रशिक्षण और सहायता सेवाएं प्रदान करता है।

एक बेहतर दुनिया का निर्माण

दिव्यांगजन के लिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण करना हमेशा से संस्थान का प्रमुख लक्ष्य रहा है। यह परिसर उस लक्ष्य का एक छोटा सा प्रतिबिंब है।

    • प्रतिदिन 50-60 से अधिक मुफ्त सुधारात्मक सर्जरी
    • मरीजों व उनके परिवार के रहने व खाने की व्यवस्था
    • निःशुल्क फिजियोथैरेपी सेंटर
    • नारायण कृत्रिम अंगों के निर्माण के लिए उन्नत कार्यशाला
    • पूरी तरह से सुसज्जित व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र
    • बच्चों के लिए निःशुल्क डिजिटल स्कूल
Smart Village Video
फोटो गैलरी
चैट साझा करें