@narayansevasansthan आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नारायण सेवा संस्थान और द एस्टेट ऑफ अर्जन जी. कृपलानी, सिंगापुर के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों के सहायतार्थ विशाल ऑर्थोपेडिक सर्जिकल चेक-अप एवं नारायण लिम्ब माप शिविर आयोजित किया गया। जापानी एवं जर्मन तकनीक पर आधारित इस सेवा शिविर में लखनऊ के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और इस सुविधा का लाभ लिया।
शिविर में विशेषज्ञों की टीम ने प्रत्येक लाभार्थी की शारीरिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उनकी जांच एवं माप प्रक्रिया पूरी की। लिए गए सटीक माप के आधार पर लाभार्थियों की आवश्यकतानुसार नारायण मॉड्यूलर आर्टिफिशियल लिंब और कैलिपर तैयार किए जाएंगे।
शिविर के दौरान मुख्य अतिथि श्री नीरज सिंह (उपाध्यक्ष, भाजपा, उत्तर प्रदेश), श्री पवन सिंह चौहान, माननीय सदस्य विधान परिषद, श्री मुकेश जी शर्मा, माननीय सदस्य विधान परिषद सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों, समाजसेवियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
सभी अतिथियों ने नारायण सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांगजनों के उपचार, पुनर्वास और सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने लाभार्थियों को उज्ज्वल, आत्मनिर्भर एवं सम्मानपूर्ण भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
@neerajsinghsays @ipawansinghchauhan @mukeshsharma_bjp
#NarayanSevaSansthan #ArtificialLimb #lucknow #MedicalCamp #3DPrintedLimb #ModularLimb #Rehabilitation #Healthcare #uttarpradesh
[ Narayan Seva Sansthan, disability rehabilitation, 3D printed artificial limb, modular prosthetic limb, Divyang support, free limb distribution, NGO, Lucknow ]