• +91-7023509999
  • 0294-6622222
  • info@narayanseva.org
no-banner

दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह
समारोह के लिए पंजीकरण

सामूहिक विवाह पंजीकरण

नारायण सेवा संस्थान एक सेवाभावी गैर-सरकारी संस्था है, जो दिव्यांगजनों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन को सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करने हेतु निरंतर कार्यरत है। संस्थान द्वारा वर्ष में दो बार दिव्यांग एवं निर्धन युवक-युवतियों के लिए नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है, ताकि वे भी सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत कर सकें।

विशेष रूप से संस्थान द्वारा दिव्यांगजनों को विवाह के इस पावन बंधन से जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया जाता है। नारायण सेवा संस्थान का उद्देश्य दिव्यांगजनों के प्रति समाज की सोच को बदलना, उन्हें समान अधिकार एवं सम्मान दिलाना तथा उनके जीवन में आत्मविश्वास और खुशियों का संचार करना है।

इसी क्रम में आगामी दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह हेतु योग्य युवक-युवतियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। विवाह हेतु इच्छुक युवक-युवतियां नीचे संलग्न पंजीकरण फॉर्म को सावधानीपूर्वक पूर्ण रूप से भरें।

संस्थान द्वारा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण किया जाएगा, जिसके उपरांत पात्र आवेदकों को आगामी प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जाएगी।

पंजीकरण फॉर्म

    पुरुष

    महिला

    चैट साझा करें