हमारे बारे में | भारत का सर्वश्रेष्ठ एनजीओ | नारायण सेवा संस्थान
  • होम
  • हमारे बारे में
play-icon-hindi
play-icon-english

जरूरतमंद व्‍यक्ति की सेवा करना

ईश्‍वर की सेवा करने के समान है।

Whatsapp Chat Icon चैट साझा करें

हमारे बारे में

‘नारायण सेवा संस्थान’ उदयपुर (राजस्थान) स्थित गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी संगठन है। इसकी देश भर में 480 से अधिक शाखाएं मौजूद हैं। विगत कई वर्षों में संस्थान ने हर आयाम में लोगों के जीवन को बदला है। यह संस्थान मुख्य तौर पर दिव्यांगों की भलाई के लिए कार्य करता है और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करता है। इसके अलावा मूक-बधिर और बेसहारा बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा एवं भोजन उपलब्ध कराकर उनके जीवन को संवारने का कार्य करता है। इसके साथ ही संस्थान दिव्यांगों और नेत्रहीनों के कौशल विकास के लिए कार्य करता है ताकि अन्य लोगों की तरह ये लोग भी जीवन में आगे बढ़ सकें। 

‘नारायण सेवा संस्थान’ की स्थापना वर्ष 1985 में मुठ्ठी भर आटे से की गई थी। संस्थान का उद्देश्य समाज के शारीरिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की मदद करना है। यहां पर पोलियो और अन्य जन्मजात अक्षमताओं से पीड़ित रोगियों का सुधारात्मक सर्जरी के माध्यम से नि:शुल्क उपचार किया जाता है। उपचार के उपरांत जरूरतमंदों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग भी प्रदान किए जाते हैं, ताकि अन्य लोगों की तरह दिव्यांग भी आसानी से जीवन यापन कर सकें।   

वर्तमान में संस्थान के पास उदयपुर में 1100 बिस्तरों की क्षमता वाला अस्पताल है, जहां देश और दुनिया भर के मरीज पोलियो से संबंधित उपचार और सुधारात्मक सर्जरी के लिए आते हैं। अब तक, इस धर्मार्थ संगठन ने बिना किसी जाति, धर्म या लिंग भेद के 4,40,467 से अधिक दिव्यांग लोगों की सुधारात्मक सर्जरी की है। संस्थान की तरफ से उपलब्ध करवाई गई चिकित्सा सेवाएं पूर्णतः नि:शुल्क हैं। 

Narayanseva - Mass Marriage

हम क्या करते हैं

हमारी यात्रा
स्थापना 1985

1985

स्थापना

1985

स्थापना

सरकारी अस्पतालों में मरीजों व उनके परिवारों के लिए नि:शुल्क भोजन वितरण।

अनाथालय 1990

1990

अनाथालय

1990

अनाथालय

एक अनाथालय जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, और आवास सुविधाएं निःशुल्क प्रदान करता है।

दिव्यांगों के लिए अस्पताल 1997

1997

दिव्यांगों के लिए अस्पताल

1997

दिव्यांगों के लिए अस्पताल

पोलियो रोगियों के लिए पहला अस्पताल स्थापित किया गया था, जो दिव्यांगों को निःशुल्क उपचार प्रदान कर रहा है।

व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र 2001

2001

व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र

2001

व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र

दिव्यांगों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है।

दिव्यांग विवाह 2008

2008

दिव्यांग विवाह

2008

दिव्यांग विवाह

सामाजिक पुनर्वास की दिशा में एक प्रयास के लिए नि:शुल्क विवाह समारोह।

वर्ल्ड ऑफ़ ह्यूमैनिटी  2024

2024

वर्ल्ड ऑफ़ ह्यूमैनिटी

2024

वर्ल्ड ऑफ़ ह्यूमैनिटी

वर्ल्ड ऑफ़ ह्यूमैनिटी उद्देश्य एक ऐसा समावेशी समाज बनाना है जहां सभी प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हो।

कोरोना राहत अभियान 2020

2020

कोरोना राहत अभियान

2020

कोरोना राहत अभियान

दिहाड़ी मजदूरों और पीड़ितों के लिए निःशुल्क भोजन, मास्क, सैनिटाइज़र और राशन किट वितरण अभियान

दिव्य हीरोज़  2017

2017

दिव्य हीरोज़

2017

दिव्य हीरोज़

अद्भुद प्रतिभाशाली दिव्यांगजनों के लिए टैलेंट शो।

नारायण चिल्ड्रन एकेडमी 2015

2015

नारायण चिल्ड्रन एकेडमी

2015

नारायण चिल्ड्रन एकेडमी

निर्धन बच्चों के लिए नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा।

पद्म श्री पुरस्कार 2008

2008

पद्म श्री पुरस्कार

2008

पद्म श्री पुरस्कार

संस्थापक, माननीय कैलाश जी 'मानव' को सेवाकार्य के लिए पद्म श्री पुरस्कार का गौरव प्राप्त हुआ।