पुरस्कार | नारायण सेवा संस्थान | भारत में एनजीओ

भारत के
पूर्व माननीय राष्ट्रपति
द्वारा
'पद्मश्री' पुरस्कार

Whatsapp Chat Icon चैट साझा करें

पुरस्कार

विकासशील दुनिया में कई लोगों के जीवन को बदलने की दिशा में गहरी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने और समाज के उत्थान के लिए कई नवीन गतिविधियों को शुरू करने और लागू करने के लिए नारायण सेवा संस्थान को कई बार सम्मानित किया गया है। नीचे वे पुरस्कार दिए गए हैं जो नारायण सेवा संस्थान ने आपकी मदद से हासिल किए हैं:

<br>व्यक्तिगत श्रेणी पुरस्कार

व्यक्तिगत श्रेणी पुरस्कार
नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक श्री कैलाश जी 'मानव' को 3 दिसम्बर 2003 को भारत के तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा 'पर्सनल कैटेगरी अवार्ड' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें दिव्यांग भाई बहनों के कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
<br>राष्ट्रीय पुरस्कार (व्यक्तिगत श्रेणी पुरस्कार)

राष्ट्रीय पुरस्कार (व्यक्तिगत श्रेणी पुरस्कार)

श्री कैलाश अग्रवाल 'मानव' को 9 नवंबर 2011 को बालयोगी सभागार, संसद भवन, नई दिल्ली में तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री श्री प्रणव मुखर्जी द्वारा 'राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था।

<br>सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति

सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति "दिव्यांग सशक्तिकरण" राष्ट्रीय अवार्ड

नारायण सेवा संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रशांत अग्रवाल को  3 दिसंबर 2023 को भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति "दिव्यांग सशक्तिकरण" के राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में 'दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण' के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया।

पुरस्कारों का सिलसिला जारी है...