दीपावली अमावस्या के घोर अंधेरे को जीतने का जश्न है, लेकिन देव दीपावली पूर्णिमा के उस चरम प्रकाश का उत्सव है, जहाँ इंसान की श्रद्धा और देवताओं की कृपा एक-दूसरे से गले मिलते हैं।
कार्तिक मास को भगवान श्रीहरि विष्णु की आराधना और पुण्य कर्मों के लिए अत्यंत पवित्र माना गया है। इस मास में दीपदान, स्नान, जप-तप और दान का विशेष महत्व है।
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि भगवान श्रीहरि विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत पावन मानी जाती है। इसी तिथि को देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है।