@narayansevasansthan झारखंड के रहने वाले राहुल एक दिन बाइक से जा रहे थे, तभी उनका दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उनका एक पैर कट गया। इसके बाद राहुल के लिए चलना मुश्किल हो गया। स्कूल जाना, दोस्तों के साथ खेलना और सामान्य जिंदगी जीना सब छूट गया। हर दिन उनके लिए एक नई परेशानी लेकर आता था।
इसी बीच राहुल और उनके पिता को नारायण सेवा संस्थान के बारे में पता चला। उम्मीद लेकर वे संस्थान पहुंचे, जहां राहुल को जापान एवं जर्मन तकनीक से निर्मित 3-डी प्रिंटेड नारायण लिंब प्रदान किया गया। आज राहुल फिर अपने पैरों पर खड़े हैं। वे आसानी से चल-फिर रहे हैं और उनके चेहरे पर वही आत्मविश्वास लौट आया है, जो हादसे के बाद कहीं खो गया था। राहुल अब तैयार हैं… एक नई शुरुआत, नए सपनों और बेहतर जिंदगी के लिए।
#SuccessStory #DisabilityInspiration #ArtificialLimbs #3DPrintedProsthetic #EmpoweringLives #LifeTransformation #narayansevasansthan
Emotional Disability Story, Artificial Limbs, 3D Printed Artificial Limbs, Prosthetic Legs, Life Transformation, Disability Empowerment, Self-Reliance, Narayan Seva Sansthan