आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी भी ऐसी ही पुण्यदायिनी तिथि है। पितृ पक्ष के समय आने के कारण इस दिन भगवान विष्णु की उपासना के साथ श्रद्धा और सत्कर्म का विशेष भाव जुड़ा रहता है।
इस भवसागर से मुक्त हो चुके पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध पक्ष में जो विधिपूर्वक श्रद्धायुक्त होकर तर्पण, दान आदि किया जाता है उसे श्राद्ध कहा जाता है। इसे महालय और पितृ पक्ष के नाम से भी जाना जाता है।
पंचांग के अनुसार साल 2026 में भाद्रपद पूर्णिमा 26 सितंबर को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि का आरंभ 25 सितंबर 2026 की रात 11:06 बजे होगा और इसका समापन 26 सितंबर 2026 की रात 10:18 बजे होगा। उदयातिथि की मान्यता के अनुसार व्रत, पूजा और धार्मिक अनुष्ठान 26 सितंबर 2026 को करना शुभ रहेगा।