मुझे राजस्थान के उदयपुर में नारायण सेवा संस्थान जाने का अवसर मिला। ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के मंत्र को सिद्ध करने वाली इस संस्थान का सेवा कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है।
सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा को अत्यंत पवित्र, पुण्यदायी और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व वाली तिथि माना गया है। यह दिन धर्म, तप, साधना, स्नान, दान और ईश्वर आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना गया है, किंतु वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली मोहिनी एकादशी को अत्यंत पुण्यदायी और कल्याणकारी माना गया है। यह दिन आत्मशुद्धि, भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने और दान-पुण्य के माध्यम से जीवन को पवित्र बनाने का दिव्य अवसर है।