सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि को आध्यात्मिक जागरण, पुण्य अर्जन, दान-पुण्य और ईश्वरीय कृपा प्राप्ति का अत्यंत शुभ अवसर माना गया है। वर्ष भर आने वाली सभी पूर्णिमाओं में वैशाख पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह पावन तिथि वैशाख मास में आने के कारण स्नान, जप, तप, व्रत, दान और सेवा के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ दिन किया गया जप, तप, दान और सेवा अनेक गुना पुण्य फल प्रदान करती है। यह तिथि विशेष रूप से मानसिक शांति, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए अत्यंत मंगलकारी मानी जाती है।
वैशाख पूर्णिमा का महत्व
शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि वैशाख मास भगवान श्रीहरि विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस मास की पूर्णिमा तिथि पर पवित्र स्नान, भगवान विष्णु एवं चंद्रदेव का पूजन तथा जरूरतमंदों की सेवा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
कहा जाता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से भगवान श्रीहरि का स्मरण, व्रत और दान करने से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। साथ ही जीवन के कष्ट, बाधाएं और मानसिक अशांति दूर होती है।
इस पावन तिथि पर किया गया हर सत्कर्म साधक के जीवन में शुभ फल और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है।
दान और सेवा का महत्व
वैशाख पूर्णिमा के दिन दान और सेवा को विशेष रूप से महापुण्यकारी बताया गया है। इस दिन दीन-हीन, असहाय, निर्धन और भूखे लोगों को भोजन कराना तथा जरूरतमंदों की सहायता करना सच्चे धर्म का स्वरूप माना गया है।
शास्त्रों में कहा गया है कि पूर्णिमा के दिन किया गया दान पुण्य प्रदान करता है और भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
दान के महत्व का उल्लेख कई धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने दान का उल्लेख करते हुए लिखा है-
तुलसी पंछी के पिये, घटै न सरिता नीर।
दान दिये धन ना घटे, जो सहाय रघुवीर।।
जिस प्रकार पक्षियों के पानी पीने से विशाल नदी (सरिता) का जल कम नहीं होता, वैसे ही यदि भगवान का साथ है तो उदारतापूर्वक दान करने से धन कम नहीं होता है।
सेवा का पुण्यदायी अवसर
वैशाख पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर सेवा और परोपकार के इस सेवा यज्ञ में सहभागी बनें। नारायण सेवा संस्थान के दीन-हीन, असहाय एवं दिव्यांग बच्चों को भोजन कराने के सेवा प्रकल्प में सहयोग करें।