सनातन धर्म की दिव्य परंपराओं में पुरुषोत्तम एकादशी का विशेष महत्व है। यह पावन एकादशी पुरुषोत्तम मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली अत्यंत पुण्यदायी तिथि है। भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित यह एकादशी साधना, भक्ति, तप और दान के माध्यम से जीवन को पवित्र एवं कल्याणकारी बनाने का संदेश देती है।
‘पुरुषोत्तम’ नाम स्वयं भगवान श्रीकृष्ण के पुरुषोत्तम स्वरूप का स्मरण कराता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत, जप, पूजा, दान एवं सेवा करने से व्यक्ति को अनेक यज्ञों और तीर्थों के समान पुण्यफल प्राप्त होता है। यह एकादशी मनुष्य को पापों से मुक्ति दिलाकर धर्म, सुख और मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर करती है।
पुरुषोत्तम एकादशी का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुरुषोत्तम मास स्वयं भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस मास में आने वाली पुरुषोत्तम एकादशी का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है।
मान्यता है कि इस पावन तिथि पर किए गए व्रत और दान से व्यक्ति के कष्ट दूर होते हैं तथा परिवार में सुख और सौभाग्य की वृद्धि होती है। जो श्रद्धालु इस दिन भक्ति भाव से भगवान श्रीहरि का स्मरण करते हैं, उन्हें विशेष कृपा और पुण्य की प्राप्ति होती है।
शास्त्रों में दान और सेवा को सर्वोत्तम पुण्य कर्म बताया गया है। पद्म पुराण में दान का उल्लेख करते हुए कहा गया है-
तीर्थे नदीतटे वापि देवालये विशेषतः।
जप्यं दानं तपः कर्म सर्वमक्षयमश्नुते॥
अर्थात् तीर्थ स्थान, नदी के तट या विशेष रूप से देवालय में किया गया जप, दान और तप-कर्म यह सब अविनाशी पुण्य देने वाला होता है।
पुरुषोत्तम एकादशी पर सेवा का पुण्यदायी अवसर
इस पावन पुरुषोत्तम एकादशी पर दान देकर दीन-हीन, असहाय, जरूरतमंद, निर्धन एवं दिव्यांग बच्चों को भोजन कराएं और भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा प्राप्त करें।
इस पवित्र अवसर पर सेवा, दान और भक्ति के माध्यम से अपने जीवन को सार्थक बनाएं।