भूमिदान यज्ञ - धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे | भारत में सर्वश्रेष्ठ एनजीओ
  • +91-7023509999
  • +91-294 66 22 222
  • info@narayanseva.org

भारत की धार्मिक नगरियों में भूमिदान यज्ञ

भूमिदान

नारायण सेवा संस्थान विगत 39 वर्षों से पीड़ित, असहाय, दिव्यांग और दीन-हीन व्यक्तियों के पूर्ण पुनर्वास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। लेकिन अब भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो संस्थान की इस नेक पहल से वंचित हैं। जिसको देखते हुए अब संस्थान ने भारतवर्ष के पावन तीर्थों में नारायण सेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। जहां संस्थान के द्वारा जरूरतमंदों को भोजन, आवास के साथ कौशल विकास और मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।

 

हमारी सेवाएं:

सेवा : नारायण सेवा केंद्र में दीन-हीन, असहाय लोगों के सहायतार्थ सभी प्रकार की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस केंद्र में उनके पूर्ण पुनर्वास के लिए काम किया जाएगा।

भोजन सेवा: सेवा केंद्र में एक भोजनशाला का निर्माण किया जाएगा, जहां जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।

आवास सुविधा: संस्थान के द्वारा सेवा केंद्र में नि:शुल्क आवास की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जिसमें असहाय और जरुरतमंद व्यक्ति बिना कोई पैसा दिए वहां ठहर सकता है। हर एक सेवा केंद्र में ठहरने के लिए 40 कमरों का निर्माण किया जाएगा, साथ ही 2000 लोगों की क्षमता वाले एक हॉल का निर्माण भी किया जाएगा।

कौशल विकास: संस्थान इन केंद्रों पर दीन-हीन, असहाय लोगों को जीवन में स्वायत्तता का मार्ग सिखाने के लिए कौशल विकास के कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।

 

इन शहरों में खोला जाएगा नारायण सेवा केंद्र

वृंदावन, अयोध्या धाम, वाराणसी, उज्जैन, हरिद्वार, गुवाहाटी, नासिक, प्रयागराज, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, द्वारिका।

 

आपका समर्थन

इन पावन तीर्थों में नारायण सेवा केंद्र की स्थापना के लिए आपके सहयोग की आवश्यकता है। इस पुनीत यज्ञ में आपका अपना नारायण सेवा संस्थान सभी दानवीरों से भूमिदान का आह्वान कर रहा है, ताकि इस महत्वपूर्ण कार्य को सम्पन्न किया जा सकें और समाज के सबसे अधिक जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जा सके।

 

संपर्क करें

यदि आप नारायण सेवा केंद्र के निर्माण के लिए भूमिदान के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो कृपया संपर्क करें।

फोन नंबर : +91-99295 99999

चैट साझा करें