शारदीय नवरात्रि पर सेवा का संकल्प लें
501 मासूम दिव्यांग कन्याओं के ऑपरेशन में सहयोग करें

कन्या पूजन

राशि = ₹
X

सनातन परंपरा में नवरात्रि आदिशक्ति माँ दुर्गा की आराधना का दिव्य काल है। इन पावन नौ दिनों में जगत जननी माँ अम्बे के विविध स्वरूपों की उपासना कर भक्त अपने जीवन में सुख और समृद्धि की कामना करते हैं। कहा जाता है कि नवरात्रि का प्रत्येक क्षण साधना और सेवा के लिए अत्यंत फलदायी होता है।

 

नवरात्रि का महत्व

नवरात्रि आत्मशुद्धि, शक्ति संचय और करुणा के जागरण का पर्व है। इस कालखंड में जो साधक श्रद्धा और विश्वास के साथ माँ भगवती की आराधना करता है; माँ स्वरूप कन्याओं का पूजन करता है, उस पर माँ अम्बे की कृपा सदा बनी रहती है। सनातन परंपरा में कन्या पूजन को स्वयं आदिशक्ति की आराधना माना गया है, शास्त्रों में कन्याओं को देवी का साकार रूप बताया गया है।

 

सेवा का संकल्प 

नवरात्रि के पावन अवसर पर नारायण सेवा संस्थान 501 दिव्यांग कन्याओं का निःशुल्क ऑपरेशन कराकर उन्हें सकलांग और सम्मानपूर्ण जीवन प्रदान करने का पुनीत कार्य कर रहा है। हमारे अपने बीच आज भी अनेक मासूम कन्याएं शारीरिक दिव्यांगता के कारण जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। आपके सहयोग से उनके जीवन में चलने-फिरने, मुस्कुराने और आत्मनिर्भर बनने की नई आशा जागेगी।

 

शारदीय नवरात्रि पर सेवा का संकल्प लें

शारदीय नवरात्रि के इस पुण्यकाल में दिव्यांग कन्याओं के पूजन एवं ऑपरेशन हेतु सहयोग करें और जगत जननी माँ जगदम्बा की विशेष कृपा प्राप्त करें। आपश्री के दान से नन्ही मासूम दिव्यांग कन्याओं का ऑपरेशन किया जाएगा और उन्हें स्वस्थ और सकलांग जीवन प्रदान किया जाएगा।

Kanya Pujan

दीन-हीन, असहाय, मासूम दिव्यांग कन्याओं के ऑपरेशन में सहयोग करें

Bank Details

Account Name
Narayan Seva Sansthan
Bank Name
STATE BANK OF INDIA
Account Number
31505501196
IFSC Code
SBIN0011406
Avail tax exemption under Section 80G
इमेज गैलरी
चैट साझा करें