सनातन परंपरा में मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी पावन तिथि पर भगवान श्रीहरि विष्णु की दिव्य शक्ति से माता एकादशी का प्राकट्य हुआ था। यह एकादशी भगवान विष्णु की आराधना, व्रत, हरि नाम के स्मरण और दान-पुण्य के लिए विशेष महत्व रखती है। मान्यता है कि उत्पन्ना एकादशी पर श्रद्धापूर्वक व्रत रखने, भगवान विष्णु का पूजन करने और जरूरतमंदों की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यह पावन अवसर हमें अपनी भक्ति को सद्कर्मों और परोपकार के माध्यम से अभिव्यक्त करने की प्रेरणा देता है।
उत्पन्ना एकादशी का संबंध माता एकादशी के दिव्य प्राकट्य और भगवान विष्णु की लीला से जुड़ा है। पौराणिक कथा के अनुसार, माता एकादशी ने मुरासुर का वध कर अधर्म का अंत किया था। प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें एकादशी के नाम से पूजित होने का वरदान दिया।
भगवान विष्णु को जगत का पालनहार और भक्तों का रक्षक माना जाता है। उत्पन्ना एकादशी पर श्रीहरि का स्मरण, विष्णु सहस्रनाम का पाठ, मंत्र जाप और व्रत कथा का श्रवण करना शुभ माना जाता है। यह तिथि हमें अपने मन को पवित्र बनाने और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देती है।
सनातन संस्कृति में दान को अपनी सामर्थ्य से किसी दूसरे के दुःख को कम करने का माध्यम माना गया है। अन्नदान और जरूरतमंदों की सहायता को श्रेष्ठ सत्कर्मों में स्थान दिया गया है। उत्पन्ना एकादशी का पावन अवसर भगवान विष्णु की आराधना के साथ मानवता की सेवा का भी संकल्प लें। किसी भूखे को भोजन कराना, किसी असहाय को सहारा देना और किसी जरूरतमंद बच्चे की आवश्यकता पूरी करना भी प्रभु के प्रति श्रद्धा की सुंदर अभिव्यक्ति है।
इस पावन उत्पन्ना एकादशी पर नारायण सेवा संस्थान द्वारा दीन-हीन, निर्धन, असहाय एवं दिव्यांग बच्चों के लिए भोजन सेवा की जा रही है। कृपया, भगवान श्रीहरि विष्णु के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए इस सेवा कार्य में सहभागी बनें। आपका सहयोग जरूरतमंद बच्चों की थाली तक पौष्टिक एवं मीठा भोजन पहुँचाने का माध्यम बनेगा। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा योगदान किसी बच्चे की भूख मिटाकर उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु का स्मरण करें, माता एकादशी की महिमा का गुणगान करें और अपनी श्रद्धा को दान एवं सेवा से जोड़ें। अपनी सामर्थ्य के अनुसार किसी जरूरतमंद बच्चे की भोजन सेवा में सहयोग दें। क्योंकि प्रभु की भक्ति तब और सार्थक हो जाती है, जब हमारे सत्कर्म किसी भूखे की थाली भरें और किसी असहाय के चेहरे पर प्रसन्नता लेकर आएँ।