• +91-7023509999
  • 0294-6622222
  • info@narayanseva.org

Narayan Seva Sansthan - श्रावण पूर्णिमा

श्रावण पूर्णिमा पर दान करके दीन-हीन, असहाय दिव्यांग बच्चों को कराएं आजीवन भोजन (वर्ष में एक बार)

श्रावण पूर्णिमा

X
राशि = ₹

श्रावण पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत पावन और पुण्यकारी माना गया है। यह दिन श्रद्धा, भक्ति, तप, सेवा और दान का दिव्य संगम है। इस दिन रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाता है, जो भाई-बहन के प्रेम और रक्षा-संकल्प का प्रतीक है। इसके साथ ही यह दिन ‘यज्ञोपवीत संस्कार’ और ‘ऋषि तर्पण’ के लिए भी श्रेष्ठ माना गया है।

 

श्रावण मास स्वयं भगवान शिव का प्रिय महीना है और श्रावण पूर्णिमा का दिन भगवान शिव, भगवान विष्णु तथा ऋषियों की पूजा, व्रत और सेवा का अत्यंत शुभ अवसर प्रदान करता है। इस दिन ब्राह्मण भोजन, गरीबों को अन्न-वस्त्र दान तथा दिव्यांगों को सहयोग देने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

 

श्रावण पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा के दिन भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश, सभी देवी-देवताओं तथा महर्षियों की कृपा पाने का अद्भुत अवसर है। यह दिन आध्यात्मिक उन्नति, आत्मिक शुद्धि और सेवा-पुण्य का द्वार खोलता है।

 

शास्त्रों के अनुसार इस दिन किया गया दान, जप, तप और सेवा कार्य अनेक गुना पुण्य फल प्रदान करता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा और दान करने से वर्ष भर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में संतुलन और समृद्धि बनी रहती है।

दान का महत्व पौराणिक दृष्टि से

अल्पमपि क्षितौ क्षिप्तं वटबीजं प्रवर्धते।

जलयोगात् यथा दानात् पुण्यवृक्षोऽपि वर्धते॥

 

अर्थात, जैसे वट वृक्ष का बीज जल से पोषित होकर विशाल वृक्ष बनता है, वैसे ही सेवा और दान से पुण्य वृक्ष पुष्पित और फलित होता है।

दीन-दुखियों और दिव्यांग बच्चों को भोजन कराकर बनें पुण्य के भागी

श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिव्यांग, असहाय और अनाथ बच्चों को भोजन कराना, उनके लिए सेवा प्रकल्पों में सहयोग करना परम पुण्यकारी है। नारायण सेवा संस्थान के दिव्यांग बच्चों को आजीवन भोजन (वर्ष में एक दिन) कराने का पुण्य लाभ प्राप्त करें और इस पावन पर्व को और भी सार्थक बनाएं।

श्रावण पूर्णिमा

आपके द्वारा दिए गए दान से दीन-हीन, असहाय, दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया जाएगा

श्रावण पूर्णिमा पर दीन-हीन, असहाय, दिव्यांग बच्चों को भोजन कराने में सहयोग करें

Bank Details

Account Name
Narayan Seva Sansthan
Bank Name
STATE BANK OF INDIA
Account Number
31505501196
IFSC Code
SBIN0011406
Avail tax exemption under Section 80G
इमेज गैलरी
चैट साझा करें