• +91-7023509999
  • 0294-6622222
  • info@narayanseva.org

Narayan Seva Sansthan - हरियाली अमावस्या

हरियाली अमावस्या पर दान देकर दीन-हीन, असहाय, दिव्यांग बच्चों को भोजन कराएं

हरियाली अमावस्या

X
राशि = ₹

सनातन परंपरा में हरियाली अमावस्या भगवान शिव, माता पार्वती और प्रकृति की आराधना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। श्रावण मास स्वयं भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है, इसलिए इस पावन अवसर पर शिव पूजन, रुद्राभिषेक, जप, तप, दान, वृक्षारोपण और सेवा का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि हरियाली अमावस्या पर श्रद्धापूर्वक किए गए पुण्य कर्मों से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है।

इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करना, पीपल एवं अन्य पवित्र वृक्षों की पूजा करना तथा दीन-हीन, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा एवं अन्नदान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है।

 

हरियाली अमावस्या का महत्व

सनातन धर्म में हरियाली अमावस्या को प्रकृति, पर्यावरण और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व माना गया है। श्रावण मास में चारों ओर फैली हरियाली सृष्टि की समृद्धि और जीवन के नवसृजन का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से परिवार में सुख-समृद्धि, आरोग्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

धार्मिक मान्यता है कि हरियाली अमावस्या पर श्रद्धा और निष्काम भाव से किया गया दान, सेवा और सत्कर्म अनेक गुना पुण्य प्रदान करते हैं। इस दिन जरूरतमंदों की सहायता करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं तथा साधक के जीवन से अनेक प्रकार की बाधाओं का निवारण होता है।

 

दान का महत्व

 

सनातन धर्म में दान को सबसे श्रेष्ठ पुण्य कर्मों में स्थान दिया गया है। श्रीमद् भगवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं-

दातव्यमिति यद्दानं दीयतेऽनुपकारिणे।

देशे काले च पात्रे च तद्दानं सात्त्विकं स्मृतम्॥

अर्थात् जो दान केवल कर्तव्य समझकर, बिना किसी प्रतिफल की इच्छा के, उचित समय, उचित स्थान और योग्य पात्र को दिया जाता है, वही सात्विक दान कहलाता है।

 

दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराएं

हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर किसी जरूरतमंद को दान देना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। आपका एक छोटा-सा सहयोग किसी दिव्यांग और निर्धन बच्चे की भूख मिटाकर उसके जीवन में नई उम्मीद और मुस्कान ला सकता है।

कृपया, इस पावन हरियाली अमावस्या पर नारायण सेवा संस्थान के माध्यम से दीन-हीन, असहाय, निर्धन एवं दिव्यांग बच्चों की भोजन सेवा में अपना सहयोग दें। आपका दान किसी जरूरतमंद के लिए अन्न और आपके लिए भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद का माध्यम बन सकता है।

हरियाली अमावस्या

हरियाली अमावस्या पर दीन-हीन, असहाय, दिव्यांग बच्चों को भोजन कराने में सहयोग करें

आपके द्वारा दिए गए दान से दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया जाएगा

Bank Details

Account Name
Narayan Seva Sansthan
Bank Name
STATE BANK OF INDIA
Account Number
31505501196
IFSC Code
SBIN0011406
Avail tax exemption under Section 80G
इमेज गैलरी
चैट साझा करें