• +91-7023509999
  • 0294-6622222
  • info@narayanseva.org

Narayan Seva Sansthan - चैत्र पूर्णिमा

चैत्र पूर्णिमा पर दान देकर दीन-हीन, असहाय, दिव्यांग बच्चों को भोजन कराएं

चैत्र पूर्णिमा

X
राशि = ₹

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि को विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और ईश्वरीय कृपा का प्रतीक माना गया है। इन्हीं पावन तिथियों में चैत्र पूर्णिमा का अपना एक अद्वितीय महत्व है। यह तिथि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में आती है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन भगवान श्रीहरि विष्णु, चंद्रदेव तथा पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर प्रदान करता है।

 

चैत्र पूर्णिमा का महत्व

शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि चैत्र पूर्णिमा का दिन विशेष रूप से पुण्य फल प्रदान करने वाला होता है। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा, सत्यनारायण व्रत कथा, चंद्रदेव को अर्घ्य और हनुमान जी की आराधना अत्यंत फलदायी मानी गई है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पावन तिथि पर किया गया हर शुभ कर्म कई गुना बढ़कर फल देता है। जो साधक इस दिन श्रद्धा भाव से ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करते हैं, उनके जीवन में शांति, संतोष और सकारात्मकता का संचार होता है।

इसके साथ ही हनुमान जी का स्मरण और उनकी भक्ति साधक को भय, बाधाओं और कष्टों से मुक्ति प्रदान करती है। साथ ही साधक के जीवन में साहस और आत्मबल का संचार होता है।

 

दान और सेवा का महत्व

चैत्र पूर्णिमा के दिन दान और सेवा को विशेष रूप से पुण्यदायी बताया गया है। इस दिन जरूरतमंदों की सहायता करना, भूखे को भोजन कराना और असहायों के प्रति करुणा का भाव रखना ही सच्ची भक्ति मानी गई है।

जब मनुष्य निस्वार्थ भाव से सेवा करता है, तो उसका हृदय निर्मल और पवित्र हो जाता है तथा उसे ईश्वर की कृपा सहज ही प्राप्त होती है।

 

शास्त्रों में भी कहा गया है-

दानं धर्मस्य लक्षणम्।

अर्थात् दान ही धर्म का प्रमुख स्वरूप है।

 

साथ ही यह भी कहा गया है कि जैसे छोटा सा बीज जल पाकर विशाल वृक्ष बन जाता है, वैसे ही किया गया छोटा सा दान भी समय के साथ महान पुण्य का रूप धारण कर लेता है।

 

सेवा का पुण्यदायी अवसर

 

चैत्र पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर आप भी सेवा और करुणा के इस महायज्ञ में सहभागी बनें। नारायण सेवा संस्थान के माध्यम से दीन-हीन, असहाय एवं दिव्यांग बच्चों को भोजन कराने में सहयोग करें।

चैत्र पूर्णिमा

चैत्र पूर्णिमा पर भोजन कराने के सेवा प्रकल्प में सहयोग करें

आपके दान से जरूरतमंद, निर्धन और दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया जाएगा।

Bank Details

Account Name
Narayan Seva Sansthan
Bank Name
STATE BANK OF INDIA
Account Number
31505501196
IFSC Code
SBIN0011406
Avail tax exemption under Section 80G

इमेज गैलरी
चैट साझा करें