भगवान श्रीहरि विष्णु के प्रिय वैशाख मास में आने वाली अमावस्या तिथि का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना गया है। यह दिन स्नान, तर्पण, पूजा-पाठ और दान के लिए अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है।
वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली वरूथिनी एकादशी के बारे में माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने, भगवान विष्णु की भक्ति करने और दान-पुण्य करने से जन्मों-जन्मों के पाप धुल जाते हैं।