संस्थान दीन-हीन, असहाय दिव्यांग जोड़ों के पुनर्वास हेतु सामूहिक विवाह का आयोजन करता है। साथ ही जरुरतमंद बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करता है।
प्रत्येक एकादशी भगवान श्रीहरि विष्णु की आराधना के लिए समर्पित मानी जाती है, लेकिन सभी एकादशी में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी का महत्व सबसे विशेष माना गया है। इसे हरिशयनी एकादशी, पद्मा एकादशी और आषाढ़ी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।