सनातन धर्म में एकादशी तिथि को भगवान श्रीहरि विष्णु की आराधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। प्रत्येक एकादशी का अपना विशेष महत्व है, लेकिन श्रावण मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली कामिका एकादशी अत्यंत पुण्यदायिनी मानी गई है। श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का महीना है, वहीं इस मास में भगवान विष्णु की उपासना भी विशेष फलदायी मानी जाती है। इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत, पूजा, जप, भजन और दान करने से भगवान नारायण की कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन के अनेक कष्ट दूर होते है।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत करने वाला भक्त पापों से मुक्त होकर पुण्य का भागी बनता है। विशेष रूप से दीन-हीन, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा एवं दान करने से यह व्रत और भी अधिक फलदायी हो जाता है। इसलिए इस पावन तिथि पर उपवास के साथ परोपकार का संकल्प लेना भी अत्यंत शुभ माना गया है।
वर्ष 2026 में कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त, रविवार को रखा जाएगा। एकादशी तिथि प्रारम्भ 8 अगस्त 2026 को दोपहर 1:59 बजे होगा; वहीं एकादशी तिथि समापन 9 अगस्त 2026 को प्रातः 11:04 बजे होगा। सनातन धर्म में उदयातिथि का विशेष महत्व होने के कारण कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026 को किया जाएगा।
वहीं इस व्रत का पारण 10 अगस्त को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट से 8 बजे के मध्य किया जा सकेगा।
पद्म पुराण में कामिका एकादशी का अत्यंत महिमामय वर्णन मिलता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु का विधिपूर्वक पूजन करने से अनेक यज्ञों के समान पुण्य प्राप्त होता है। जो श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर श्रीहरि का स्मरण करते हैं, उनके जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कामिका एकादशी पर तुलसी पूजन अत्यंत शुभ माना गया है। तुलसी भगवान नारायण को अत्यंत प्रिय है। इसलिए तुलसी को जल अर्पित करना, विष्णु सहस्रनाम का पाठ और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप विशेष फल प्रदान करता है।
यह भी कहा जाता है कि इस दिन किया गया पुण्य कर्म कई गुना बढ़कर फल देता है। इसलिए व्रत के साथ-साथ दान, सेवा, अन्नदान और गौसेवा जैसे कार्य भी करने चाहिए।
कामिका एकादशी का व्रत श्रद्धा और नियमपूर्वक किया जाए तो भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। व्रत के साथ पूजा की सामान्य विधि इस प्रकार है-
सनातन संस्कृति में दान को धर्म का महत्वपूर्ण आधार माना गया है। दान केवल धन का त्याग नहीं, बल्कि करुणा, सेवा और परोपकार की भावना का प्रतीक है। शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति निष्काम भाव से दान करता है, उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता में सात्विक दान की महिमा बताते हुए कहा है कि उचित समय, उचित स्थान और योग्य व्यक्ति को बिना किसी फल की इच्छा के दिया गया दान सर्वश्रेष्ठ होता है।
मनुस्मृति में दान के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा गया है-
तपः परं कृतयुगे त्रेतायां ज्ञानमुच्यते।
द्वापरे यज्ञमित्यूचुः दानमेकं कलौ युगे॥
अर्थात सतयुग में तपस्या, त्रेतायुग में ज्ञान और द्वापर युग में यज्ञ को सर्वश्रेष्ठ माना गया था, लेकिन इस कलियुग में केवल दान ही मुक्ति और कल्याण का साधन है।
व्रत और पूजा तभी सार्थक मानी जाती है जब उसके साथ सेवा और करुणा भी जुड़ी हो। भगवान विष्णु प्रत्येक जीव में विराजमान हैं। इसलिए किसी जरूरतमंद, रोगी, असहाय या दिव्यांग व्यक्ति की सहायता करना भी श्रीहरि की सेवा के समान माना गया है।
धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो जब हम किसी पीड़ित व्यक्ति के जीवन में आशा का दीप जलाते हैं, तब वही सेवा ईश्वर की सच्ची आराधना बन जाती है। कामिका एकादशी हमें केवल उपवास का संदेश नहीं देती, बल्कि संवेदनशील समाज के निर्माण का भी प्रेरणास्रोत बनती है।
कामिका एकादशी के शुभ अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के दीन-हीन, असहाय, दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए संचालित अन्न सेवा प्रकल्प में अपना सहयोग प्रदान करें। आपका छोटा-सा योगदान किसी बच्चे की थाली में पौष्टिक मीठा भोजन परोस सकता है और उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। भोजन सेवा में आपकी सहभागिता किसी बच्चे के लिए अपनत्व, आशा और स्नेह का कारक बनेगी।
कामिका एकादशी भगवान विष्णु की भक्ति, आत्मशुद्धि और पुण्य संचय का दिव्य अवसर है। इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत, पूजा, मंत्रजप और दान करने से भगवान श्रीहरि की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है। यदि इस पावन तिथि पर पूजा के साथ सेवा और अन्नदान का संकल्प भी लिया जाए, तो यह साधना और अधिक फलदायी बन जाती है।
आइए, इस कामिका एकादशी भगवान श्रीहरि के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करें और जरूरतमंदों की सेवा कर अपने जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करें। सेवा, दया और दान ही सनातन संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर हैं, जो मानव जीवन को ईश्वर के और अधिक निकट ले जाती हैं।
प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न: कामिका एकादशी 2026 कब है?
उत्तर: वर्ष 2026 में कामिका एकादशी 9 अगस्त, रविवार को मनाई जाएगी।
प्रश्न: कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा कैसे करें?
उत्तर: प्रातः स्नान के बाद भगवान विष्णु का गंगाजल या पंचामृत से अभिषेक करें। उन्हें पीले पुष्प, तुलसी दल, चंदन, धूप-दीप अर्पित करें तथा विष्णु सहस्रनाम या ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय‘ मंत्र का जप करें।
प्रश्न: कामिका एकादशी पर कौन-सा दान सबसे शुभ माना जाता है?
उत्तर: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन अन्नदान और जरूरतमंदों की सहायता करना अत्यंत शुभ माना जाता है।