• +91-7023509999
  • 0294-6622222
  • info@narayanseva.org

श्रावण मास

इस पवित्र मास में करें सहयोग और
पाएं भगवान शिव का आशीर्वाद

श्रावण मास ऑपरेशन
श्रावण मास 2026

रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप और मासूम दिव्यांग बच्चों की ऑपरेशन सेवा में सहभागी बनें और भगवान शिव की विशेष कृपा पाएं।

सावन में महादेव को कैसे करें प्रसन्न?
महादेव पूजनवैदिक पंडितों द्वारा
सावन साधना

सावन में महादेव को कैसे करें प्रसन्न?

श्रावण मास भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे पवित्र महीना माना गया है। शिवपुराण और अन्य धर्मग्रंथों में इस मास का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि सावन में श्रद्धापूर्वक की गई पूजा, जप, तप, व्रत और सेवा साधक के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। इस पावन काल में प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर जल, गंगाजल, कच्चा दूध और बिल्वपत्र अर्पित करना अत्यंत फलदायी माना गया है। इसके साथ ही, इस अवसर पर रुद्राभिषेक कराना तथा ॐ नमः शिवाय एवं महामृत्युंजय मंत्र का जप करना आत्मा को पवित्र करता है और देवाधिदेव महादेव की अनुकंपा प्राप्त कराने वाला होता है।

भक्तगण सावन के हर सोमवार को उपवास रखें। मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। पूरे मन के साथ भगवान शिव का पूजन कराएं और दीन-दु:खी, असहाय, निर्धन और जरुरतमन्द लोगों की सहायता कर भगवान शिव का असीम आशीर्वाद प्राप्त करें।

भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराएं
रुद्राभिषेक अनुष्ठानभगवान शिव का रुद्राभिषेक कराएं
सर्वश्रेष्ठ उपासना

भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराएं

सनातन धर्म में श्रावण मास के दौरान रुद्राभिषेक को भगवान शिव की सर्वश्रेष्ठ उपासना माना गया है। शिवपुराण के अनुसार श्रद्धा एवं विधि-विधान से किया गया रुद्राभिषेक भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसकी महिमा से जीवन के विघ्न-बाधाओं का नाश होता है, परिवार में सुख-शांति का वास होता है तथा आरोग्य, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

आप अपने नाम से विद्वान वैदिक पंडितों द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाएं। यह पावन अनुष्ठान आपके और आपके परिवार के मंगल, कल्याण एवं शिव कृपा की कामना के साथ सम्पन्न किया जाएगा।

रुद्राभिषेक हेतु सहयोग करें
1008 महामृत्युंजय मंत्र जाप
1008 महामृत्युंजय मंत्र जापवैदिक आचार्यों द्वारा
आरोग्य व दीर्घायु

महामृत्युंजय मंत्र जाप कराएं

ऋषियों द्वारा प्रदत्त महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव का अमृतमय मंत्र माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा एवं विश्वास के साथ इसका जप करने से भगवान शिव साधक को आरोग्य, दीर्घायु, मानसिक शांति एवं संकटों से रक्षा का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

नारायण सेवा संस्थान में आपको यजमान मानते हुए विद्वान आचार्यों द्वारा 1008 महामृत्युंजय मंत्रों का वैदिक जप किया जाएगा; आपके एवं आपके परिवार के सुख, शांति व उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ।

मंत्र जाप हेतु सहयोग करें
ऑपरेशन सेवा
ऑपरेशन सेवामासूम दिव्यांग बच्चों के लिए
सर्वोत्तम दान

मासूम दिव्यांग बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन कराएं

सनातन धर्म में पीड़ित, असहाय और जरूरतमंद की सेवा को ईश्वर की सच्ची आराधना माना गया है। कहा जाता है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। किसी दिव्यांग बच्चे को उपचार देकर उसे स्वस्थ और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करना महान पुण्य का कार्य है।

इस श्रावण मास में मासूम दिव्यांग बच्चों के निःशुल्क ऑपरेशन में सहयोग कर महादेव की कृपा के पात्र बनें। आपका दान किसी मासूम को दर्द से मुक्ति, चलने का नया विश्वास और सम्मानपूर्ण जीवन का अमूल्य उपहार देगा। आइए, सेवा रूपी शिव-पूजन में सहभागी बनें और किसी बच्चे के जीवन में नई आशा का संचार करें।

ऑपरेशन हेतु सहयोग करें

श्रावण का महापुण्य अवसर

सेवा आयोजनों में सहभागी बनकर पाएं भोलेनाथ की कृपा

नारायण सेवा संस्थान के सेवायज्ञ में सहभागी बनें

इस श्रावण अपनी श्रद्धा को भक्ति और सेवा से जोड़ें। रुद्राभिषेक, मंत्र जाप, एवं मासूम दिव्यांग बच्चों की ऑपरेशन सेवा में सहभागी बनकर भगवान देवाधिदेव महादेव की विशेष कृपा प्राप्त करें।

सेवायज्ञ में सहभागी बनें
80G प्रमाणित पूर्ण टैक्स छूट
4 लाख+ दिव्यांगजन सेवा लाभान्वित
4 दशक निरंतर सेवा कार्य
पारदर्शी प्रमाणित लेखा-परीक्षित संस्था

Bank Details

Narayan Seva Sansthan
State Bank of India
31505501196
SBIN0011406
Section 80G के अंतर्गत टैक्स छूट उपलब्ध
शिव स्तुति
नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांगरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै 'न' काराय नमः शिवाय॥
चैट साझा करें