• +91-7023509999
  • 0294-6622222
  • info@narayanseva.org

Narayan Seva Sansthan - वैशाख अमावस्या

वैशाख अमावस्या पर दीन-हीन, असहाय, दिव्यांग बच्चों को कराएं भोजन

वैशाख अमावस्या

X
राशि = ₹

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि को आत्मचिंतन, पितृ तर्पण, दान-पुण्य और ईश्वरीय कृपा प्राप्ति का अत्यंत पावन अवसर माना गया है। वर्ष भर आने वाली सभी अमावस्याओं में वैशाख अमावस्या का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह तिथि वैशाख मास में आने के कारण पुण्य, तप, स्नान और दान के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन दिन किया गया जप, तप, दान और सेवा अनेक गुना पुण्य फल प्रदान करती है। यह तिथि विशेष रूप से पितरों की शांति, जीवन में नकारात्मकता के निवारण और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए शुभ मानी जाती है।

 

वैशाख अमावस्या का महत्व

शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि वैशाख मास स्वयं भगवान श्रीहरि विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस मास की अमावस्या तिथि पर पवित्र स्नान, पितरों का स्मरण, दीपदान और जरूरतमंदों की सेवा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु का स्मरण, पितरों के निमित्त तर्पण और दान करने से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। साथ ही जीवन के कष्ट, बाधाएं और मानसिक अशांति दूर होती है।

इस पावन तिथि पर किया गया हर सत्कर्म विशेष पुण्य प्रदान करता है और साधक के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

 

दान और सेवा का महत्व

वैशाख अमावस्या के दिन दान और सेवा को विशेष रूप से महापुण्यकारी बताया गया है। इस दिन दीन-हीन, असहाय, निर्धन, भूखे लोगों को भोजन कराना, असहायों की सहायता करना सच्चे धर्म का स्वरूप माना गया है।

दान का उल्लेख करते हुए रामचरितमानस के उत्तरकाण्ड में गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है-

प्रगट चारि पद धर्म के कलि महुँ एक प्रधान।
जेन केन बिधि दीन्हें दान करइ कल्यान॥

अर्थात् धर्म के चार चरण (सत्य, दया, तप और दान) प्रसिद्ध हैं, जिनमें से कलियुग में एक दान रूपी चरण ही प्रधान है। जो किसी प्रकार से भी दिए जाने पर दान कल्याण ही करता है।

 

सेवा का पुण्यदायी अवसर

वैशाख अमावस्या के इस पावन अवसर पर सेवा और परोपकार के इस सेवा यज्ञ में सहभागी बनें। नारायण सेवा संस्थान के दीन-हीन, असहाय एवं दिव्यांग बच्चों को भोजन कराने के सेवा प्रकल्प में सहयोग करें।

वैशाख अमावस्या

वैशाख अमावस्या पर भोजन कराने के सेवा प्रकल्प में सहयोग करें

आपके दान से दीन-हीन, असहाय, जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया जाएगा

Bank Details

Account Name
Narayan Seva Sansthan
Bank Name
STATE BANK OF INDIA
Account Number
31505501196
IFSC Code
SBIN0011406
Avail tax exemption under Section 80G

इमेज गैलरी
चैट साझा करें