• +91-7023509999
  • 0294-6622222
  • info@narayanseva.org

Narayan Seva Sansthan - फाल्गुन पूर्णिमा

फाल्गुन पूर्णिमा पर दान देकर दीन-हीन, दिव्यांग बच्चों को भोजन कराएं

फाल्गुन पूर्णिमा

X
राशि = ₹

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा अत्यंत मंगलकारी और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करने वाली मानी जाती है। इसी दिन भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा और भगवान की कृपा का स्मरण किया जाता है। कहा जाता है कि फाल्गुन पूर्णिमा पर स्नान, व्रत, जप, ध्यान और दान करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

 

फाल्गुन पूर्णिमा का महत्व

 

शास्त्रों में फाल्गुन मास को आनंद और भक्ति का प्रतीक बताया गया है। इस पूर्णिमा की रात्रि विशेष रूप से पुण्यदायी मानी जाती है। इसी तिथि पर भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान ने अवतार लेकर अधर्म का नाश किया था। इसलिए यह दिन सत्य की विजय और विश्वास की शक्ति का प्रतीक है।

 

इस दिन भगवान विष्णु एवं भगवान नृसिंह की पूजा करने से भय, बाधाएँ और नकारात्मकता दूर होती है। श्रद्धा से किया गया जप-तप और सेवा अनंत गुना फल प्रदान करता है।

 

पूर्णिमा पर दान की महिमा

 

सनातन धर्म में पूर्णिमा के दिन दान का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन किया गया दान कई जन्मों के पापों का नाश करता है और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। कलियुग में दान को सबसे श्रेष्ठ साधन बताया गया है। मनुस्मृति में दान के महत्व का उल्लेख करे हुए कहा गया है कि- 

 

तपः परं कृतयुगे त्रेतायां ज्ञानमुच्यते ।

द्वापरे यज्ञमेवाहुर्दानमेकं कलौ युगे ॥

 

अर्थात् सतयुग में तप, त्रेता में ज्ञान, द्वापर में यज्ञ और कलियुग में दान मनुष्य के कल्याण का साधन है।

 

फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। यह ग्रहण भारत में सायं 6:27 बजे से 6:45 बजे तक दिखाई देगा। ग्रहण दृश्य होने के कारण सूतक काल मान्य रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण काल आत्मचिंतन और ईश्वर-स्मरण का समय माना जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु का नामजप, मंत्रोच्चार और ध्यान करें। ग्रहण समाप्त होने के पश्चात स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें, तत्पश्चात भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें।

 

दिव्यांगों और जरूरतमंदों को कराएं भोजन

 

फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर, अपने जीवन को सेवा और करुणा से आलोकित करें। इस दिन दिव्यांगों, निर्धनों और असहाय जनों को भोजन कराना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। जब आप किसी भूखे को भोजन कराते हैं, तो आपके जीवन में भी संतोष, शांति और ईश्वरीय कृपा का संचार होता है। कृपया इस फाल्गुन पूर्णिमा पर दान करके जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराने में सहयोग करें।

फाल्गुन पूर्णिमा

फाल्गुन पूर्णिमा पर दिव्यांग बच्चों को भोजन कराने में सहयोग करें

आपके द्वारा दिए गए दान से दीन-हीन, असहाय, दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया जाएगा

Bank Details

Account Name
Narayan Seva Sansthan
Bank Name
STATE BANK OF INDIA
Account Number
31505501196
IFSC Code
SBIN0011406

इमेज गैलरी
चैट साझा करें