• +91-7023509999
  • 0294-6622222
  • info@narayanseva.org

Narayan Seva Sansthan - मोहिनी एकादशी

मोहिनी एकादशी पर दान देकर दीन-हीन, असहाय, दिव्यांग बच्चों को कराएं भोजन

मोहिनी एकादशी

X
राशि = ₹

सनातन धर्म की दिव्य परंपराओं में मोहिनी एकादशी का अत्यंत विशिष्ट स्थान है। यह एकादशी वैशाख मास के शुक्ल पक्ष के ग्यारहवें दिन आती है। इस एकादशी को मोह को हरने वाली व आत्मा को परमात्मा से जोड़ने वाली तिथि माना गया है।

‘मोहिनी’ नाम स्वयं दर्शाता है; जो मोह, भ्रम, वासना, लोभ और अहंकार जैसे मायाजाल को हर लेती है। इस पावन तिथि पर भगवान विष्णु की मोहिनी रूप में उपासना करने से मानव जीवन के समस्त बंधनों से मुक्ति प्राप्त होती है और सद्गति का मार्ग प्रशस्त होता है।

 

मोहिनी एकादशी का महत्व

 

पुराणों में वर्णित है कि जब समुद्र मंथन से अमृत निकला, तब देवों और दानवों में उसे पाने का संघर्ष आरंभ हो गया। तब भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर देवताओं को अमृत प्रदान किया और सृष्टि के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। यह वही मोहिनी रूप है, जो असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बना।

धार्मिक मान्यता यह है कि जो भी श्रद्धालु इस दिन व्रत, उपवास और भगवान विष्णु नाम-स्मरण करता है, उसके समस्त पाप विनष्ट होते हैं। मोहिनी एकादशी व्रत करने से दु:ख, दरिद्रता, रोग, पाप और दुर्भाग्य से रक्षा होती है। इस दिन की गई प्रार्थना, सेवा और दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

दान को सनातन परंपरा में सर्वश्रेष्ठ कर्म माना गया है। कूर्मपुराण में दान का उल्लेख करते हुए कहा गया है-

 

स्वर्गायुर्भूतिकामेन तथा पापोपशान्तये।

मुमुक्षुणा च दातव्यं ब्राह्मणेभ्यस्तथाअवहम्।।

 

अर्थात् स्वर्ग, दीर्घायु तथा ऐश्वर्य के अभिलाषी और पाप की शांति तथा मोक्ष की प्राप्ति के इच्छुक व्यक्ति को ब्राह्मणों और पात्र व्यक्तियों को भरपूर दान करना चाहिए।

 

मोहिनी एकादशी पर सेवा का पुण्यदायी अवसर

 

इस मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर दान देकर दीन-हीन, दिव्यांग व असहाय बच्चों को भोजन कराएं और भगवान श्रीहरि विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करें।

मोहिनी एकादशी

मोहिनी एकादशी पर भोजन कराने के सेवा प्रकल्प में सहयोग करें

आपके दान से जरूरतमंद, निर्धन और दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया जाएगा।

Bank Details

Account Name
Narayan Seva Sansthan
Bank Name
STATE BANK OF INDIA
Account Number
31505501196
IFSC Code
SBIN0011406
Avail tax exemption under Section 80G
इमेज गैलरी
चैट साझा करें