• +91-7023509999
  • 0294-6622222
  • info@narayanseva.org

Narayan Seva Sansthan - आषाढ़ पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा पर दान करके दीन-हीन, असहाय दिव्यांग बच्चों को कराएं आजीवन भोजन (वर्ष में एक बार)

आषाढ़ पूर्णिमा

X
राशि = ₹

आषाढ़ पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में विशेष पुण्यकारी और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर माना गया है। इस दिन का महत्व केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा, दान और समाज कल्याण के लिए भी अत्यंत शुभ अवसर है। यह दिन गुरु पूर्णिमाके रूप में भी विख्यात है, जब शिष्य अपने गुरु के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन को दिशा और प्रकाश प्रदान करते हैं।

आषाढ़ पूर्णिमा का महत्व केवल गुरु-पूजन तक सीमित नहीं, बल्कि यह मानवता की सेवा का संदेश देने वाला भी दिन है। इस दिन ब्राह्मणों, जरूरतमंदों और दीन-दुखियों को भोजन, वस्त्र और अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता है।

 

आषाढ़ पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा का दिन ईश्वर कृपा, गुरु भक्ति और पापों से मुक्ति दिलाने वाला अद्भुत अवसर है। इस दिन किए गए जप, तप, दान और सेवा के कार्य अनेक गुना पुण्य फल प्रदान करते हैं। यह दिन अध्यात्म, सद्भाव और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।

शास्त्रों में कहा गया है कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर और सेवा भाव से कर्म करते हुए जीवन के सभी दोष दूर होते हैं और प्रभु कृपा सहज ही प्राप्त होती है।

दान का महत्व पौराणिक दृष्टि से

 

पौराणिक श्लोक में वर्णित है—

अल्पमपि क्षितौ क्षिप्तं वटबीजं प्रवर्धते।

जलयोगात् यथा दानात् पुण्यवृक्षोऽपि वर्धते॥

अर्थात, जैसे वट वृक्ष का बीज उचित जल से बड़ा होकर छाया और फल देता है, वैसे ही पुण्य वृक्ष सेवा और दान से बढ़ता है और जीवन में अमृत समान सुख और शांति प्रदान करता है।

 

दीन-दुखियों और दिव्यांग बच्चों को भोजन कराकर बनें पुण्य के भागी

आषाढ़ पूर्णिमा के इस पुण्यकारी अवसर पर दिव्यांग, अनाथ और जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराना ईश्वर और गुरु कृपा पाने का श्रेष्ठ माध्यम है। नारायण सेवा संस्थान के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को आजीवन भोजन (वर्ष में एक दिन) कराने का पुण्य लाभ उठाएं और अपने जीवन को संतुलन, सेवा और आनंद से भरें।

 

आषाढ़ पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा पर दीन-हीन, असहाय, दिव्यांग बच्चों को भोजन कराने में सहयोग करें

आपके द्वारा दिए गए दान से दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया जाएगा

Bank Details

Account Name
Narayan Seva Sansthan
Bank Name
STATE BANK OF INDIA
Account Number
31505501196
IFSC Code
SBIN0011406
Avail tax exemption under Section 80G

इमेज गैलरी
चैट साझा करें