• +91-7023509999
  • 0294-6622222
  • info@narayanseva.org

Narayan Seva Sansthan - आषाढ़ अमावस्या

आषाढ़ अमावस्या पर दान देकर दीन-हीन, असहाय, दिव्यांग बच्चों को कराएं भोजन

आषाढ़ अमावस्या

X
राशि = ₹

आषाढ़ अमावस्या सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी तिथि मानी जाती है। यह दिन विशेष रूप से पितरों के तर्पण, स्नान, जप, तप, दान और सेवा के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इस पावन अवसर पर श्रद्धापूर्वक किए गए दान और सेवा कार्य साधक के जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, भगवान विष्णु का पूजन, पितरों का तर्पण तथा दीन-हीन, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना अनेक गुना पुण्य प्रदान करता है। 

 

आषाढ़ अमावस्या का आध्यात्मिक महत्व

धर्मग्रंथों के अनुसार आषाढ़ अमावस्या आत्मशुद्धि, पितृ कृतज्ञता और ईश्वर कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर है। इस दिन श्रद्धा और निष्काम भाव से किए गए पुण्य कर्म मनुष्य के जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं।

मान्यता है कि इस दिन किए गए अन्नदान, सेवा और सत्कर्म केवल वर्तमान जीवन ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी शुभ फलदायी होते हैं। भगवान श्रीहरि विष्णु की आराधना तथा जरूरतमंदों की सेवा से जीवन में शांति, संतोष और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

 

दान का महत्व

सनातन धर्म में दान को सर्वोच्च धर्म कहा गया है। धर्मशास्त्रों में दान का उल्लेख करते हुए कहा गया है-

 

दानं भोगो नाशस्तिस्त्रो गतयो भवन्ति वित्तस्य।

यो न ददाति न भुङ्क्ते तस्य तृतीया गतिर्भवति॥

अर्थात् धन की केवल तीन ही गतियाँ होती हैं; दान, सदुपयोग (भोग) और नाश। जो व्यक्ति अपने धन का न तो दान करता है और न ही उसका सदुपयोग करता है, उसके धन का अंततः नाश हो जाता है।

 

इसलिए आषाढ़ अमावस्या जैसे पुण्यकाल में किया गया दान अक्षय पुण्य का कारण बनता है और ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

 

दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराएं 

आषाढ़ अमावस्या के पावन अवसर पर भूखे को भोजन कराना सबसे श्रेष्ठ दान माना गया है। आपका एक छोटा-सा सहयोग किसी जरूरतमंद बच्चे की भूख मिटाकर उसके जीवन में आशा और मुस्कान ला सकता है।

कृपया, इस पुण्य तिथि पर नारायण सेवा संस्थान के दीन-हीन, असहाय, निर्धन एवं दिव्यांग बच्चों के भोजन सेवा प्रकल्प में सहयोग करें और भगवान विष्णु की कृपा से अपने जीवन को आलोकित करें।

आषाढ़ अमावस्या

आषाढ़ अमावस्या पर दीन-हीन, असहाय, दिव्यांग बच्चों को भोजन कराने में सहयोग करें

आपके द्वारा दिए गए दान से दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया जाएगा

Bank Details

Account Name
Narayan Seva Sansthan
Bank Name
STATE BANK OF INDIA
Account Number
31505501196
IFSC Code
SBIN0011406
Avail tax exemption under Section 80G

इमेज गैलरी
चैट साझा करें