श्रावण मास आध्यात्मिक जागरण का वह पवित्र काल है जब प्रकृति और चेतना दोनों ही भगवान शिव की भक्ति में लीन हो जाते हैं। चारों ओर हरियाली, रिमझिम वर्षा और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता वातावरण इस बात का संकेत देता है कि यह समय साधना, संयम और सेवा के माध्यम से ईश्वर से जुड़ने का है।