अभिमन्यु सिंह | सफलता की कहानियाँ | निःशुल्क पोलियो सुधार ऑपरेशन

अभिमन्यु अपनी
'भविष्य के वैज्ञानिक' यात्रा
शुरू करने के लिए तैयार है

Start Chat


अभिमन्यु को मिला नवजीवन

राजसमंद के 9 वर्षीय अभिमन्यु सिंह का जन्म क्लबफुट के साथ हुआ । वह सीधे नहीं चल पता था। उसे अपनी दिनचर्या में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
पिता यशपाल सिंह उसे बीकानेर के कई अस्पतालों में ले गए, फिजियोथेरेपी की भी कोशिश की, लेकिन नतीजे अनिर्णायक रहे। इसके बाद, गंभीर कोविड-19 के  दौरान उनके पिता के व्यवसाय में घाटे के कारण उनका परिवार बीकानेर से राजसमंद में आ बसा। उन्होंने अपनी नौकरी खो दी। अब अपने बेटे का इलाज कराने में सक्षम नहीं थे।
एक दिन उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें नारायण सेवा संस्थान निःशुल्क पोलियो सुधार ऑपरेशन और उसके प्रयासों के बारे में बताया। वे यहां आए और डॉक्टरों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनका बेटा जल्द ही ठीक हो जाएगा और फिर से ठीक से चल सकेगा। 28 फरवरी, 2022 को उसकी सफल सर्जरी हुई और तब से अविश्वसनीय प्रगति की है।
वह अब अपनी पढ़ाई पूरी कर पायेगा और एक महान वैज्ञानिक बनने के अपने सपने को साकार करने की राह पर आगे बढ़ेंगे।