एनजीओ ऐसे समाज में परिवर्तन लाने का काम कर रहे हैं जहां समस्याएं और असमानताएं अभी भी मौजूद हैं। ये गैर-सरकारी संगठन लोगों की मदद करते हुए समस्याओं से निपटने और समुदायों को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण काम कर रहे
देश में फैले हुए एनजीओ को गैर-सरकारी संगठनों के नाम से जाना जाता है। ये संगठन देश में लोगों की परेशानियों और चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए काम करते हैं। एनजीओ समाज के दीन दु:खी और हाशिये पर रह रहे लोगों के उत्थान के लिए भी कार्य करते हैं। अगर वर्तमान परिदृश्य की बात करें तो निम्न प्रकार के एनजीओ समाज में बदलाव ला रहे हैं।
दीन दु:खी और असहाय लोगों के लिए काम कर रहे एनजीओ समाज में बदलाव के लिए काम करते हैं। एनजीओ लोगों के बीच जाकर महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं और नीतिगत बदलावों की वकालत करते हैं। उनके यह प्रयास समाज में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। पिछले कई सालों में देखा गया है कि विभिन्न एनजीओ के प्रभाव से निचले तबके में रहने वाले लोगों की जीवन शैली में सुधार हुआ है अब वो पहले की अपेक्षा अधिक शिक्षित और समृद्ध हुए हैं। पीड़ित और वंचित लोग अब ज्ञान के कारण अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग हैं।
कई एनजीओ वंचित लोगों की सहयाता के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करते हैं। इनमें मुफ्त चिकित्सा देखभाल, शिक्षा, पुनर्वास के साथ अन्य चीजें शामिल होती हैं। जो गरीबों को मदद करती हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने का हौसला प्रदान करती हैं।
एनजीओ का सबसे पहला कार्य संसाधन जुटाना है ताकि वो संसाधनों के माध्यम से गरीब और वंचित लोगों की मदद कर पाएं। ये गैर-सरकारी संगठन लोगों और सरकार के बीच एक सेतु का काम करते हैं। वो कई बार सरकार तथा अनुदान देने वाले लोगों और स्वयंसेवियों से संसाधन इकट्ठे करके लोगों की सहायता करते हैं।
नारायण सेवा संस्थान राजस्थान के उदयपुर में स्थित एक एनजीओ है जो पिछले 39 सालों से समाज में पिछड़े दीन दु:खी और दिव्यांग लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहा है। यह संगठन वंचित लोगों के लिए निम्न सुविधाएं मुहैया करवाता है।
नि:शुल्क चिकित्सा देखभाल : नारायण सेवा संस्थान अपने चिकित्सालय के माध्यम से लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा देखभाल उपलब्ध करवाता है। अभी तक इस एनजीओ ने 4 लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों की नि:शुल्क सुधारात्मक सर्जरी कराई है। साथ ही उन्हें कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए हैं। इसके अलावा शिविरों के माध्यम से भी संस्थान लोगों को चिकित्सा देखभाल की सुविधा प्रदान करता है।
शैक्षिक सहायता : नारायण सेवा संस्थान शिक्षा को गरीबी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण औजार मानता है। संस्थान का मानना है कि शिक्षा के द्वारा बहुत जल्दी गरीबी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसलिए संस्थान अपने स्कूल में गरीब और निर्धन बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करता है।
कौशल प्रशिक्षण : नारायण सेवा संस्थान दिव्यांग लोगों को कौशल प्रशिक्षण दिलाने का भी काम करता है। ताकि ये लोग भी अन्य व्यक्तियों की तरह अपना कोई काम धंधा खोल सकें या रोजगार प्राप्त कर सकें और अपना जीवन यापन कर सकें।
दान देकर : दान देकर आप भी इन गैर-सरकारी संगठनों की सहायता कर सकते हैं। आपके द्वारा दिया गया दान किसी दीन, दु:खी और असहाय व्यक्ति की सहायता करने में मदद करेगा।
स्वयंसेवा करके : स्वयंसेवा करके करके भी आप किसी संगठन की मदद कर सकते हैं। आप संगठन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर सकते हैं। इससे निर्धन लोगों को फायदा होगा।
जागरूकता फैलाकर : आप एनजीओ के कार्यों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाकर विभिन्न एनजीओ की सहायता कर सकते हैं। आप एनजीओ के नेक कार्यों के बारे में लोगों को बात सकते हैं।
देश में काम कर रहे एनजीओ समाज में बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं। इनका काम समाज में सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है और बदलाव का साक्षी बन रहा है।