शिवकुमार - Best NGO in INDIA | Donate Money for Poor | Narayan Seva Sansthan
no-banner

दो आपरेशन बाद बदली दिव्यांग विशाल के जीवन की दिशा

Start Chat

सफलता की कहानी : शिवकुमार

संस्थान ने कम्प्यूटर प्रषिक्षण देकर बनाया आत्मनिर्भर

वेल्ड़िग का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले रायबरेली निवासी शिवकुमार का छोटा बेटा विशाल जन्म से ही पोलियों के शिकार होने से दोनों पांव घुटनों से मुड़े और पंजे से ऊपर की ओर उठे हुए थे। परिवार में बच्चें-बच्चीयों सहित 6 सदस्यों का गरीबी के कारण भरण-पोषण भी बड़ी मुश्किल से हो रहा था, कि परिवार पर आसमान टूट पड़ा। उम्र के साथ विशाल की परेशानियां बढ़ती गई। बिना सहारे शरीर को संभालना उसके बस में न था। स्कूल आने -जाने में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता विकलांगता के चलते बच्चे के भविष्य को देख माता-पिता के पास आँसू बहाने के सिवाय कुछ न था। कर्ज लेकर आस-पास के अस्पतालों में इलाज करवाने की हर संभव कोशिश की लेकिन निराशा ही हाथ लगी। बड़े ड़ाॅक्टरों के अनुसार स्थिति में सुधार का एक मात्र विकल्प आपरेशन ही था। परन्तु निर्धनता के कारण यह असंभव था।              

पर कहते है ना की जब सब तरफ से रास्ते बन्द हो तब ईश्वर कोई न कोई रास्ता खोल ही देता है। ऐसा ही कुछ हुआ। सितम्बर 2020 में सोशल मिड़िया पर नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क पोलियो सुधार आपरेशन व अन्य सेवा प्रकल्पों की जानकारी मिली, तब अन्धेरे में रोशनी की किरण दिखाई दी, संस्थान सम्पर्क कर माता-पिता विशाल को उदयपुर स्थित संस्थान लाए, जहां ड़ाॅक्टरों द्वारा जाॅच कर 6 माह के उपचार बाद दोनों पैरों का सफल आपरेशन किया। सहारा लेकर चलने वाला विशाल अब कैलीपर लगा आराम से चलने लगा। माता-पिता और भाई-बहिन बताते है, कि विशाल के ठीक होने से हमें जो खुशी मिली है वह हम बया नहीं कर सकते। साथ ही संस्थान ने रोजगार से जोड़ने हेतू जुलाई 2022 में 3 माह का निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया, अब विशाल कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम कर अपने रंगीन सपनो को सँवारेगा।