"अन्नदानं परं दानम्"
अमृतसर में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित सेवा शिविर में मरीजों एवं परिचारकों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था में सहभागी बनें।
सनातन धर्म में अन्नदान को महादान कहा गया है। अन्न को स्वयं भगवान का स्वरूप माना गया है, क्योंकि अन्न से ही प्राणियों के जीवन का पोषण होता है। शास्त्रों में कहा गया है, “अन्नदानं परं दानम्”, अर्थात अन्नदान सर्वोत्तम दान है। भूखे को अन्न देना करुणा, परोपकार और मानवता का पवित्र भाव है। माना जाता है कि श्रद्धा और सेवा भाव से किया गया अन्नदान अनेक पुण्य कर्मों के समान फल प्रदान करता है।
जरूरतमंदों के लिए भोजन-प्रसाद
शिविर में आने वाले दिव्यांगजन
04 अक्टूबर 2026
जरूरतमंदों के लिए भोजन
सेवा शिविर में आने वाले दिव्यांगजन
सेवा और करुणा का संकल्प
सनातन धर्म के ग्रंथों में अन्नदान का उल्लेख करते हुए कहा गया है
अन्नदानात् परं दानं न भूतं न भविष्यति ।
अन्नेन धार्यते सर्वं जगच्च चरमाचरम् ॥
अर्थात अन्नदान के समान न तो कोई दूसरा दान पहले कभी हुआ है और न ही भविष्य में होगा, क्योंकि इस संपूर्ण चराचर जगत के सभी प्राणी अन्न से ही जीवित रहते और पोषित होते हैं।
अमृतसर में आयोजित इस पावन सेवा शिविर में दूर-दराज से उपचार और कृत्रिम अंग की माप के लिए आने वाले दीन-हीन, असहाय, दिव्यांग भाई-बहनों एवं मासूम बच्चों तथा उनके साथ आए परिचारकों के लिए मीठे भोजन के प्रसाद की व्यवस्था कराने में सहयोग करें। आपके द्वारा दिया गया दान जरूरतमंद लोगों तक भोजन का प्रसाद पहुँचाने में सहभागी बनेगा।
कृपया, इस अवसर पर अन्नदान का संकल्प लें और जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम से ईश्वर की कृपा के पात्र बनें।
अभी अन्नदान करेंदीन-हीन, असहाय, जरूरतमंदों की सेवा में ही ईश्वर की सेवा का भाव निहित है। कृपया इस सेवा शिविर में पधारने वाले दिव्यांगजनों एवं उनके परिचारकों के लिए अन्नदान करें और नर में नारायण के दर्शन करते हुए सेवा के इस पावन कार्य से जुड़कर प्रभु कृपा से अपने जीवन को आलोकित करें।
नारायण सेवा संस्थान, वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी, सेवातीर्थ, सेंट्रल एरिया, उदयपुर (राजस्थान) - 313002 भारत