@narayansevasansthan मानव सेवा और संस्कारों की पावन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नारायण सेवा संस्थान द्वारा देश की राजधानी नई दिल्ली में 46वें दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह विवाह समारोह मानवता, सेवा, संस्कार और करुणा का महापर्व है; जहाँ दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर बेटियाँ वैदिक मंत्रोच्चार और भारतीय संस्कृति की पावन परंपराओं के बीच अपने नए जीवन की मंगलमयी शुरुआत करेंगी।
समारोह के अंतर्गत गणेश पूजन, मेहंदी, हल्दी, तोरण, बिंदौली, पाणिग्रहण एवं अन्य सभी मांगलिक रस्में पूर्ण उल्लास के साथ संपन्न होंगी।
इस पावन अवसर पर आप भी धर्म माता-पिता बनकर कन्यादान का पुण्य लाभ प्राप्त करें। साथ ही नव दंपतियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु सेवा सहयोग, वैवाहिक उपहार एवं अन्य पुण्य कार्यों में सहभागी बनकर अपने जीवन को धन्य बनाएं।
आपश्री से विनम्र अनुरोध है कि सपरिवार इस पुण्यमयी समारोह में उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
जो श्रद्धालु व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकेंगे, वे लाइव प्रसारण के माध्यम से इस दिव्य आयोजन से जुड़कर नवदंपतियों को शुभाशीष प्रदान करें तथा इस महान सेवा यज्ञ का हिस्सा बनें।
#DivyangVivah2026 #SamuhikVivah #NarayanSevaSansthan #MassWedding #WeddingCeremony #DelhiEvent #SocialCause #BlessTheCouples
[ Divyang Vivah, Delhi, Samuhik Vivah Samaroh, Narayan Seva Sansthan, mass wedding ceremony, India, charitable wedding, traditional wedding rituals, support underprivileged couples ]