नारायण सेवा संस्थान के द्वारा 8 मार्च 2026 को आगरा में नारायण लिंब, कैलिपर माप और डायग्नोसिस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पधारे दिव्यांगजनों का कृत्रिम अंगों के लिए नाप लिया गया। जल्द ही दिव्यांगजनों को 371 नारायण लिंब वितरित किये जाएंगे।
चैत्र नवरात्रि के पावन एवं मंगलमय अवसर पर नारायण सेवा संस्थान में श्रद्धा और भक्ति भाव से कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दिव्य अवसर पर माँ अम्बे के साक्षात स्वरूप मानी जाने वाली मासूम कन्याओं का विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया।
नव संवत्सर, विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
यह नूतन वर्ष आपके जीवन में नई आशाएं, नई ऊर्जा और असीम खुशियां लेकर आए। माँ दुर्गा की कृपा से हर जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार हो।
नारायण सेवा संस्थान में आयोजित हो रहे 45वें दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह में 51 दिव्यांग जोड़े बने जन्म जन्मांतर के साथी। सभी दुल्हनों की मंगल आशीर्वाद के साथ हुई भावपूर्ण विदाई।
45वें दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह में दूल्हों ने निभाई तोरण रस्म। साथ ही वर और वधुओं ने एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर सात जन्मों के बंधन का लिया संकल्प...